Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सड़क सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका

 सड़क सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका





गोरखपुर यातायात पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 25.05 2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय व आरटीओ महोदया द्वारा आज दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के 15 उत्तर प्रदेश गर्ल्स एनसीसी बटालियन के सभागार में सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता में आधी दुनिया यानी की महिलाओं की भागीदारी पर जनजागरुकता एवं विचार विमर्श किया गया जिसमें एनसीसी बटालियन की कप्तान डॉक्टर  विनीता पाठक, प्राध्यापक राजनीति शास्त्र तथा यातायात निरीक्षक श्री मनोज राय यातायात सेफ्टी मैनेजर सुमित मिश्रा व अन्य सैन्य अधिकारी  मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा सड़क पर नौजवानों द्वारा बाइक से किए जाने स्टंट पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि स्टंट करने से दुर्घटनाएं ज्यादा होती है स्टंट करने वाले अपनी जान को खतरे में डालने के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले और लोगों के लिए भी परेशानी एवं दुर्घटना का सबब बनते हैं महोदय द्वारा चेतावनी भी दी गई थी अगर कोई स्टंट करते हुए पकड़ा गया या फ़ोटो या वीडियो से द्रश्य हुआ तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा अभियोग पंजीकृत कर जेल भी भेजा जाएगा ।एनसीसी कैडेट से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात ने कहा कि आप लोग देश के भविष्य हैं आप लोग समाज में संदेशवाहक का कार्य करें , आपकी सक्रियता एवं जागरूकता से समाज में भी जागरूकता आएगी एवं लाखों लोगों की जान की रक्षा हो सकेगी ।इस अभियान में  गोरखपुर के सभी वर्गों के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता , विशेषतया नारी शक्ति का रोल अत्यंत महत्वपूर्ण है ,जनपद  के प्रत्येक थाने के माध्यम से चलाया जा रहा है महोदय ने आईटीएमएस यातायात कंट्रोल रूम  से भी एनसीसी कैडेट को अवगत कराया तथा बताया कि आईटीएमएस के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही लोगों की जान बचाने अथवा दुर्घटना ना होने के लिए की जाती है  है यदि किसी चौराहे पर रेड लाइट होता है तो स्टॉप लाइन से पीछे रुक जाए यदि  बाये जाना हो तो बाये चले जाए अन्यथा बाया लेन खाली रखे यदि कोई बाया लेन जाम करता है एवं ऐम्ब्युलन्स को रास्ता ना देने वाले के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर १०००० रुपए के जुर्माने सहित ज़ैल भेजा जाएगा गोरखपुर यातायात हेल्पलाइन नंबर 8081208576  की भी जानकारी दी गई जिस पर यदि आप रोड पर गाड़ी पार्किंग करते हुए देखते हैं तो उसका फोटो खींचकर इस नंबर पर भेज दे जिससे उसके खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा सके  गोरखपुर पुलिस के  ट्विटर अकाउंट की भी जानकारी दी जाए दी गई और बताया गया कि यदि कोई आपको परेशानी होती है तो इस ट्विटर अकाउंट पर अपनी समस्या का समाधान हेतु सूचना और यातायात संबंधित सुझाव दे सकते हैं. RTO श्रीमती अनीता सिंह द्वारा बताया गया कि यदि आप लोग हेलमेट का प्रयोग करते हैं तो उससे सड़क दुर्घटना में कमी हो सकती है तथा जिससे आप लोग बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने में मदद कर सकते हैं तथा एनसीसी का दलों को गोल्डन आवर के बारे में भी बताया गया जब आप किसी दुर्घटना में लोगों की मदद करते हैं और उसको हॉस्पिटल तक पहुंचाते हैं दुर्घटना और हॉस्पिटल के बीच का जो समय होता है उसी को गोल्डन आवर कहते हैं और जब किसी दुर्घटना में व्यक्ति की मदद करते हैं तो सरकार द्वारा सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कार दिया जाता है चाहे वह पुलिस का जवान हो या आम नागरिक हो एनसीसी कैडेट को ह भी बताया गया कि गाड़ी चलाने के लिए चार पेपर की आवश्यकता होती है ड्राइवरी लाइसेंस आरसी प्रदूषण इंसुरेंस का प्रयोग आप लोग हमेशा करें और महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि जब कोई महिला शिक्षिका होती है तो वह समाज में बेहतर शिक्षक के रूप में कार्य करती है और आप लोग इस जागरूकता अभियान में बेहतर कार्य करेंगी । हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies