ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
सड़क हादसे में दो सगे भाई घायल
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पनिका निवासी अनील व उसका छोटा भाई श्रवन बाइक से शनिवार सुबह बाजार संतकबीर नगर जा रहे थे कि नेवास चौराहे के पास पीछे से ओवरटेक कर रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । दोनों को शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है । दोनों भाई बहन की शादी के लिए सामान खरीद ने जा रहे ।