Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर में आज हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जनपद के मंदिरों एवं प्रमुख स्थानों पर सजीव प्रसारण देखा गया ।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर में आज हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जनपद के मंदिरों एवं प्रमुख स्थानों पर सजीव प्रसारण देखा गया ।



संभल के कल्कि मंदिर में  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकार सम्भल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल रामपाल सिंह एवं जनप्रतिनिधि राजेश सिंघल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा, नगर अध्यक्ष भाजपा शोभित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण, एवं गणमान्य लोगों  द्वारा सजीव प्रसारण कार्यक्रम देखा गया। इसके अतिरिक्त सम्भल नगर के पातालेश्वर महादेव मंदिर, सूरजकुंड मंदिर, कुरुक्षेत्र आदि मंदिरों एवं तीर्थों पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया । नगर पालिका परिषद संभल द्वारा सभी मंदिरों, तीर्थों  आदि पर चूना, सफाई इत्यादि की विशेष व्यवस्था की गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies