Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्य तिथि मनाई गई

 पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्य तिथि मनाई गई



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में गऱीबों, किसानों और वंचितों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले लोकप्रिय किसान नेता तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० ' चौधरी चरण सिंह' जी की पुण्यतिथि मनाई गई। 

 संचालन महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि , ''देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है। किसानों के नायक, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह गऱीबों, किसानों और वंचितों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे देश के किसानों के सबसे बड़े नेता रहें और आजादी के बाद किसानों के सम्मान और हक के लिए अगर किसी ने संघर्ष किया था तो चौधरी चरण सिंह ने किया. उनके बताए रास्ते पर चलकर ही किसान खुश रह सकता है.'उन्होंने किसानों की छोटी से छोटी समस्या का निदान किया। पीएम रहने के दौरान भी किसानों का जीवन सुधारने के लिए प्रयासरत रहे उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन विनम्र श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष अवधेश यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी अखिलेश यादव मैंना भाई रामदास विद्यार्थी इरशाद अहमद मोहम्मद सलीम इमरान अहमद रामाधीन यादव अजय यादव विकास चंद यादव संत लाल यादव सूर्यनाथ यादव जोगिंदर यादव संदीप यादव प्रेम नाथ यादव राजेश यादव विनोद यादव इंद्र भूषण शर्मा मोहम्मद सलीम मोहम्मद अनस आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies