नकली नोटों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा-निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उ0नि0 अनित राय, उ0नि0 आशीष कुमार दुबे, उ0नि0 फुलीन्दर यादव, का0 अनिल पाण्डेय, का0 विजय यादव, का0 सुबोध वर्मा,का0अंकुश यादव,का0शुभम सिंह,का0निर्देश कुमार के देखभाल क्षेत्र पतारसी व सुरागरसी मे हाटा बाजार क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर के सूचना पर नकली नोट के साथ अभियुक्तगण 1.जग्गा उर्फ जगरनाथ पुत्र हरिश्चन्द्र राजभर ग्राम बर्दगोनिया सुदामा चौक थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया व 2.विक्रम जायसवाल पुत्र नुपेन्द्र जायसवाल ग्राम रघुवार थाना भलुवनी जनपद देवरिया हाल मुकाम ग्राम गड़ही थाना गगहा जनपद गोरखपुर को दिनांक 08.10.2022 को समय 11.15 बजे गंगरी पुलिया के पास चौराहे से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गण के पास से नकली नोट बरामद हुए जिसके आधार पर थाना गगहा पर मु0अ0सं0 502/2022 धारा 489ख,489ग भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी करने वाले अधि0/कर्मचारीगण-
1. उ0नि0 अनित राय थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 आशीष कुमार दुबे थाना गगहा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 फुलीन्दर यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
4. कां0अनिल पाण्डेय थाना गगहा जनपद गोरखपुर
5. कां0विजय यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
6. कां0सुबोध वर्मा थाना गगहा जनपद गोरखपुर
7. कां0अंकुश यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
8. कां0शुभम सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
9. कां0निर्देश कुमार थाना गगहा जनपद गोरखपुर