अभियुक्त विशाल सिंह की 02 दो पहिया वाहन (अनुमानित कीमत 1.5 लाख रूपये) को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत किया गया कुर्क
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की पुलिस की टीम द्वारा दिनांकः30.07.2022 को डी0 आई0 जी0 बंगले के सामने हास्पिटल पर वर्चस्व को लेकर जान लेवा हमला करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 550/2022 धारा 506, 307 भादवि थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर के अभियुक्तगण 1. सूरज सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी सोपईघाट थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर 2 राहुल शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी गाईबेला थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर 3 विशाल सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी हरिहरपुर थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर 4. विनय यादव पुत्र दयाशंकर यादव निवासी महादेवा थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर के आपराधिक कृत्यों पर पूर्ण रुपेण अंकुश लगाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट जनपद गोरखपुर से अनुमोदन प्राप्त कर थाना कैण्ट पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा त्वरित निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही कराते हुए मु0अ0सं0 686/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट पंजीकृत की गयी थी ।
आज दिनांक 05.01.2023 को जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शशि भूषण राय के टीम द्वारा अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी हरिहरपुर थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध से अर्जित की गयी सम्पत्ति से खरीदी गयी दो पहिया को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया । उक्त गैगेस्टर एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना खोराबार द्वारा किया जा रहा है ।
कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण-
1- मो0 सा0 रायल इन्फिल्ड बूलेट रजि0 नं0 UP53DH2425
2- मो0 सा0 बजाज पल्सर रजि0 नं0 UP53DB1716
पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
विशाल सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी हरिहरपुर थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर (वाहन स्वामी)
1. मु0अ0सं0 550/22 धारा 307/506/34 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 552/22 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 78/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 449/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना कैण्ट गोऱखपुर
5. मु0अ0सं0 725/2018 धारा 147/148/149/307/504/506 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
6. मु0अ0सं0 253/2019 धारा 395/397/427/504/506 भादवि थाना खजनी गोरखपुर
7. मु0अ0सं0 345/2022 धारा 352 भादवि थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
8. मु0अ0सं0 372/22 धारा 419/420 भादवि व 15(2) इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
कुर्क करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. हे0 का0 उपेन्द्र कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
3. का0 विजय शुक्ला थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
4. का0 राकेश यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
5. म0 का0 ममता थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर ।
