Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

हाईवे के किनारे स्वच्छ ढाबा बनाकर स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

 हाईवे के किनारे स्वच्छ ढाबा बनाकर स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 गोरखपुर। हाईवे पर बने  ढाबों को किया जाएगा स्वच्छ ढाबा लखनऊ से वीडियो कॉल कैसे करें गोरखपुर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता को बताया गया कि  स्वच्छता के संदेश के साथ जिले के सभी निकायों में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 5 से 12 जनवरी तक स्वच्छ ढाबा रेस्टोरेंट अभियान नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत ढाबों, रेस्टोरेंट एवं अन्य भोजनालयों में स्वच्छता का निरीक्षण किया जायेगा। ढाबों से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने की जानकारी दी जायेगी। गीला कूड़े से खुद संचालक खाद बनाएंगे, जबकि सूखा कूड़ा नगर पालिका के कर्मी पहले की तरह ले जाएंगे।

लोगों को स्वच्छता से जोड़ना मकसद उन्होंने बताया कि अभियान का मकसद लोगों को स्वच्छता से जोड़ना है। व्यक्ति के अंदर खुद की रुचि पैदा करके ही सफलता प्राप्त किया जा सकता हैं। हर वक्त हर जगह सफाई कर्मी तैनात नहीं किया जा सकता। बताया कि नगर के अलावा मुख्य मार्गों पर अधिक संख्या में ढाबा, रेस्टोरेंट संचालित हैं। , इन प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन भारी मात्रा में अपशिष्ट निकलता है। अपने यहां निकलने वाले अपशिष्ट को अब खुद वैज्ञानिक विधि से उसका निस्तारण करने के कम में उसे डंप करके खाद

बनाया जा सकता है, जिसके लिए स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया जा रहा है।

सिंगल यूज प्लास्टिक होगा प्रतिबंधित इस अभियान में ढाबों रेस्टोरेंट को अपने निकलने वाले अपशिष्ट को गीला और सूखा में बांट कर निस्तारित करना होगा। ढाबों एवं रेस्टोरेंट पर नीला एवं हरा डस्टबिन रखना होगा। प्रतिष्ठानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी से प्रतिबंधित किया गया है। अभियान के दौरान शौचालय के रख रखाव और सफाई का भी निरीक्षण किया जायेगा। तय मानकों पर खरा उतरने पर ढाबा और रेस्टोरेंट को रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार दिया जायेगा । एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका नगर पंचायत के सभी ढाबे और रेस्टोरेंट सरकार की मंशा के अनुसार ढाबों पर सफाई रखें। कूड़े का निस्तारण भी वैज्ञानिक विधि से करें। 8 दिवसीय अभियान में टीम कभी भी औचक निरीक्षण कर सकती है। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले ढाबों पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies