Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

लूट के आभूषण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 लूट के आभूषण के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्ग दर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में जनपद में घटित लूट की घटना से सम्बंधित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु खोराबार पुलिस टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में मुखबीर की सूचना पर उ0नि0 दीनबन्धु प्रसाद की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166/2023 धारा  392,506 भादवि से सम्बंधित अभियुक्त चन्द्रशेखर चौधरी पुत्र सलहन्त चौधरी निवासी ग्राम रामपुर पड़ाव थाना खोराबार गोरखपुर को दो अदद कान का कनफूल पीली धातू, जिउतिया पीली धातु टुटा हुआ व मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के संबंध में चन्द्रशेखर चौधरी से पूछा गया तो बताया कि कुसुम्ही जंगल में रेलवे क्रासिंग के पास से एक महिला को धमका कर छीना था । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर उपरोक्त पंजीकृत है । उक्त मोटर साईकिल सं0-UP53CR4428 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल है जिसे धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया  । बरामदगी /गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


घटना का संक्षिप्त विवरण- पीड़िता दिनांक 28.02.23 को दिन में लगभग 12.00 अपने बहन के दामाद के घर  जंगल के रास्ते जा रही थी । जब पीड़िता कुसुम्ही जंगल में बने रेलवे क्रासिंग जंगल के पास पहुंची तो एक व्यक्ति गाड़ी से पीड़िता को आगे तक छोड़ने को कहा जब पीड़िता ने उसका नाम पूछा तो अपना नाम चन्द्रशेखर चौधरी बताया। पीड़िता को गाड़ी पर बैठाकर जंगल में ले गया और धमकी देते हुये पीड़िता के कान का कनफुल सोने का और गले में जुइतिया सोने का छीन लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।  उक्त घटना के संबंध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 166/2023 धारा 392,506 भादवि पंजीकृत किया है ।  


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 दीनबन्धु प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

2. का0 पियूष कुमार थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

3. का0अभय कुमार यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

4. म0का0 पूजा मौर्या थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

5. म0का0 कंचन थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies