त्रिनेत्र कैमरे की मदद से लूट की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियों पर नियंत्रण रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष सहजनवा के नेतृत्व में उ0नि0 विकास मिश्रा मय टीम द्वारा त्रिनेत्र अभियान के तहत लगे कैमरे में अभियुक्त की तश्दीक कर मु0अ0सं0 112/2023 धारा 392 भादवि0 से सम्बन्धित अभियुक्त अंगद निषाद पुत्र दिलीप निषाद निवासी ग्रा0 लच्छीपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को 01 अदद पीली धातु का झुमका व मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । । उक्त मोटर साईकिल घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल है जिसे धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया । बरामदगी /गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411,504 भादवि की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विकास मिश्रा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
2. का0 आलोक सिंह थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर
3. कां0 रुद्र सिंह थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
4. आरक्षी श्री प्रकाश यादव थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
5. म0आरक्षी सुनीता निषाद थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर
