गुलरिया थाना क्षेत्र मे खुलेगी एक और पुलिस चौकी
सीओ चौरीचौरा मानुष पारिक ने किया भूमि पूजन
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर गुलरिया थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नम्बर दो मे एक और नई पुलिस चौकी खुलने जा रही है। जिसका भूमि पूजन बुधवार को सीओ चौरीचौरा मानुष पारिक ने किया। इस बाबत उन्होने बताया की चौकी क्षेत्र मे लगभग 6 ग्रामसभा है जिसमे लगभग इससे जुड़े 60 से 70 टोला पड़ते है। इसी को लेकर क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से यहां चौकी का निर्माण हो रहा है। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान सिद्दू पासवान को लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
.jpeg)
