व्यपहरण के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने एवं जनपद में हो रही महिला सम्बन्धित अपराधो को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 176/23 धारा 363 भादवि से संबंधित अभियुक्त जयसिंह हरिजन पुत्र हरिचरन हरिजन निवासी सिरसिया मनमलिया थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उनि0 सरवर आलम थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
2. का0 अंकित यादव थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
3. म0का0 आराधना गौड़ थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
