जालसाजी व धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर मनोज कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराइच नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 अखिलेश त्रिपाठी मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 622/23 धारा 419,420,467,468,471,504,506 भादवि से सम्बन्धित 2 नफर अभियुक्त 1. ओमप्रकाश पुत्र हंसी निवासी 217A ओमनगर बशारतपुर पश्चिमी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर 2. मकसूदन पुत्र रामआसरे निवासी हर सेवक पुर नंबर 02 टोला बड़ी जमुनहिया थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम–
1. उ0नि0 अखिलेश त्रिपाठी थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
2. हे0का0 रामलाल यादव थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर
3. का0 गौरव शुकला थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर