हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में प्रथम जिला स्तरीय पीस कमेटी एवं कानून व्यवस्था की बैठक का किया गया आयोजन*
अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी 2024 को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश की संस्कृति का प्रतीक है...... जिलाधिकारी
श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि राष्ट्र का कार्यक्रम है..... पुलिस अधीक्षक
22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर जनपद में पुलिस रहे सतर्क...... जिलाधिकारी
सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन करेगा कड़ी कार्रवाई....... जिलाधिकारी
जनपद में 22 जनवरी 2024 को लेकर पुलिस रहे भ्रमणशील......पुलिस अधीक्षक
संभल (बहजोई) 17 जनवरी 2024
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत की अध्यक्षता में प्रथम जिला स्तरीय पीस कमेटी एवं कानून व्यवस्था की बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी धर्म के धर्म गुरुओं का सभागार में स्वागत किया एवं आगामी त्यौहारों के प्रमुख बिंदुओं को लेकर सभी वर्गों के धर्म गुरुओं के साथ चर्चा की।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में समस्त धर्म गुरुओं को अवगत कराया जिलाधिकारी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हमारे उत्तर प्रदेश एवं देश का ही नहीं बल्कि विश्व के भी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस कार्यक्रम के लिए गौरवांकित महसूस कर रहे हैं और इस कार्यक्रम से उत्तर प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से भड़काऊ बयान एवं सोशल मीडिया पर कोई अफवाह ना फैलाएं इसको देख लें। जिलाधिकारी ने समस्त धर्म गुरुओं से कहा कि लोगों को जागरूक किया जाए। कोई भी अनावश्यक रूप से नारेबाजी ना करें। क़ानून व्यवस्था ख़राब करने वाले पर प्रशासन कठोर करवाई करेगा
जिलाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव की गाइडलाइन को लेकर भी चर्चा की और लोगों को जागरूक करने को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि शासनादेश के अनुसार इस कार्यक्रम का आयोजन जनपद में शांतिपूर्वक मनाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा की यह पर्व उत्तर प्रदेश का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय पर्व है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में विभिन्न मंदिरों पर 22 जनवरी 2024 प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत कार्यक्रम चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अनावश्यक रूप से टिप्पणी न करें। इसको लेकर सभी धर्मगुरु लोगों को जागरूक करें। पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर जनपद में सतर्कता वरतेगी इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने आगामी राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी एवं 24 जनवरी उत्तर प्रदेश दिवस को लेकर भी चर्चा की।
कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने 22 जनवरी को पुलिस को सतर्कता वरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा
जिलाधिकारी ने कहा कि 21 जनवरी 2024 की रात को प्रमुख मंदिरों पर रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग का कार्य करें एवं निकायों द्वारा वहां की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। तथा किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा कोई छेड़ छाड़ तो नहीं किए गए हैं इसको प्रत्येक दशा में देख लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरन्नुम रजा,उप जिलाधिकारी चंदौसी संदीप कुमार वर्मा,उप जिलाधिकारी संभल सुनील कुमार त्रिवेदी, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर नीतू कुमारी समस्त क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

