Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

विश्व पर्यावरण दिवस पर SSB के अधिकारियों ने किया पौधारोपण

 विश्व पर्यावरण दिवस पर SSB के अधिकारियों ने किया पौधारोपण  



हम भारती न्यूज से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास खबर


     गोरखपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल  गोरखपुर के परिसर में  अखिलेश्वर सिंह (IPS) उप महानिरीक्षक SHQ, डॉ. दिनेश कुमार मिश्रा उप महानिरीक्षक ( चिकित्सा) सयुंक्त चिकित्सालय तथा असेम हेमोचन्द्र उप महानिरीक्षक RTC गोरखपुर के कर कमलों के द्वारा पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। एस एस बी के डीआईजी अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि हमें अपने वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपड़ करना चाहिए आज हम लोगों ने एस एस बी परिसर में पौधरोपड़ किया है इस अवसर पर उप महानिरीक्षक  क्षेत्रक मुख्यालय द्वारा पर्यावरण संगत जीवनशैली अपनाने और उसके अनुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया और शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री  पराग सरकार कमांडेंट, डॉ. आई. एच. काजमी  कमांडेंट  (चिकित्सा) समेत SSB गोरखपुर में पदस्थापित सभी अधिकारी और बल कार्मिकों के साथ-साथ राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय लखनऊ कैम्पस के शिक्षक और विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर 203 पौधे लगाये गये तथा इस वर्ष सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर को 21000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies