हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती थाना परसरामपुर उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ दौरान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन बस्तु संदिग्ध व्यक्ति मथुरा प्रसाद पुत्र रामकुमार निवासी हरिगांव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 27 वर्ष को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस वा0सं0 UP51AU2779 के साथ दिनांक 11.10.2024 समय करीब 22.20 बजे ग्राम धरमपुर मोड़ से हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय बस्ती भेजा जा रहा है।
इस सम्बन्ध में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 259/2024 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
बताते चलें कि दिनांक 11.10.2024 को दौरान चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन बस्तु में संदिग्ध पाये जाने पर एक व्यक्ति मथुरा प्रसाद पुत्र रामकुमार निवासी हरिगांव थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 27 वर्ष को रोकने पर भागने का प्रयास किया गया, जिनको हिकमत अमली से पकड़ने के पश्चात पूछताछ पर अवैध तमंचा 315 बोर पाया गया। जिसे कब्जा पुलिस में लेते हुए अभियुक्त को उसकी द्वारा कृत अपराध का बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस बल का विवरण
1. उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।
2. का0 अजीत कुमार यादव, का0 शिव यादव, का0 शिल्लू जायसवाल, का0 दीपक सिंह थाना परसरामपुर जनपद बस्ती।