हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
सारण पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने बुधवार को बताया की दिघवारा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सैदपुर के तरफ से एक पिकअप आ रहा है, जिसमें अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन हो रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सैदपुर के पास पहुँच कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक पिकअप से 02 मवेशी बरामद कर 02 मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में दिघवारा थाना कांड सं0-22/25, दिनांक-28.01.25, धारा 317 (2)/317 (4)/317(5) भा०न्या०सं० एवं 11 (डी) / (एफ) PREVENTION OF CRUELTY TO ANIMALS ACT दर्ज किया गया है। कांड में संलिप्त अन्य मवेशी तस्करों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. ईरशाद अंसारी, पिता-असगर अंसारी, साकिन धनछुहाँ, थाना- महाराजगंज, जिला- सारण।
2. छोटन कुमार उर्फ छोटन नट, पिता देवेन्द्र खलीफा, साकिन सैदपुर, थाना- दिघवारा, जिला- सारण।
> जप्त सामानों का विवरण :-
1. मवेशी-02
2. पिकअप-01
➤ टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-
पु०अ०नि० अंकित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिघवारा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी।