Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी का अपराध करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ,कब्जे से 02 अदद चोरी की स्कूटी बरामद

 चोरी का अपराध करने के आरोप में 04 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ,कब्जे से 02 अदद चोरी की स्कूटी बरामद




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना कैण्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में , क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में उ0नि0 सुधांशु सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 166 /2025 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित  अभियक्तगण 1. अजय कुमार निषाद उर्फ अजू 2. आदित्य साहनी 3. तरुण राय व 4. ध्रुव उर्फ श्रेयांश को चोरी की 02 अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि दिनांक 10.03.2025 को अभियुक्तगण द्वारा वादिनी मुकदमा की स्कूटी चोरी करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार  पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।


गिरफ्तारी की टीम


1. उ0नि0 सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी रेलवे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 अवनीश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी गोलघर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

3. उ0नि0 राहुल दुबे चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

4. कां0 संजीत यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. कां0  मंगलदीप  यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

6. कां0 शुभम सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies