Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सावधान- महिला का एटीएम बदलकर उड़ा दीजिये 50 हज़ार रुपये गोरखनाथ पुलिस ने महा ठग टप्पेबाज चोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

 ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर


हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


सावधान- महिला का एटीएम बदलकर उड़ा दीजिये 50 हज़ार रुपये



गोरखनाथ पुलिस ने महा ठग टप्पेबाज चोर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे


कुशीनगर संतकबीरनगर और गोरखपुर जनपद में दर्ज है आरोपी पर दर्जनों मुकदमे


गोरखपुर थाना गोरखनाथ गोरखनाथ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस ने एक ऐसे शातिर महा ठग टप्पेबाज चोर को गिरफ्तार किया है जिसके ऊपर संतकबीरनगर कुशीनगर और गोरखपुर जनपद में एक दर्जन से अधिक मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज है गोरखनाथ थाने पर आयशा अंजुम ने एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को एटीएम कार्ड से पैसे निकालने के लिए गयी थी तभी एटीएम मशीन के पास पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुझे विश्वास में लेकर पैसा निकालने के बहाने वो मेरी मदद करने लगा उस व्यक्ति ने बोला की आपका पैसा मैं एटीएम से निकाल दूंगा उसके विश्वास में आकर मैंने अपना एटीएम उस अज्ञात व्यक्ति को दे दिया उसने बड़ी चालाकी से मेरा एटीएम कार्ड बदल दिया और और एक दूसरा एटीएम कवर में लगा कर दे दिया कुछ देर बाद मेरे खाते से 50 हजार रुपए उनसे निकाला लिए इस सूचना पर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तेजतर्रार सब इंस्पेक्टर अजय राय और सब इंस्पेक्टर आदित्य पांडेय को शातिर महा ठग टप्पेबाज चोर को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। गोरखनाथ पुलिस ने सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोर को पकड़ लिया पकड़ा गया शातिर टप्पेबाज हरदेव पुत्र हाकिम निवासी परसौनी थाना झंगहा का रहने वाला है इस व्यक्ति के ऊपर संतकबीरनगर कुशीनगर और गोरखपुर जनपद में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है गोरखनाथ पुलिस में आरोपी के पास से 10 हजार रुपए और महिला का पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड बरामद कर लिया आरोपी को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया इस बड़ी सफलता में गोरखनाथ थाने के कॉन्स्टेबल ताज विजय सिंह और कुंदन उपाध्याय में भी अपना योगदान दिया। महिलाएं अगर एटीएम मशीन से पैसे निकालने जा रही है तो अज्ञात व्यक्ति को अपना एटीएम और पिन बिल्कुल भी न दे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies