Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मोदी और योगी की सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही

 देवरिया। भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर के चुनाव कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैं। देश की तरक्की का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। यूपी विकास के पथ पर तेजी से दौड़ने लगा है। उद्योगपति प्रदेश में हजारों करोड़ का निवेश कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में सर्वांगीण विकास हो रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।
उन्होंने जिले के सभी मंडल के बूथ समिति व शक्ति केन्द्र स्तर पर गठन व संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बूथ, शक्ति केन्द्र व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जनसंपर्क बढ़ाने व मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराने की अपील की।
विधानसभा प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता किसी व्यक्ति के नहीं वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होते हैं, पार्टी के कार्यों का निष्पादन सर्वोपरी है। भाजपा कैडर आधारित पार्टी है। पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं।
उक्त अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा, रतनपाल सिंह, साकेत सिंह सोनू, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, अजय दुबे वत्स, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,अनूप उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, धनन्जय चतुर्वेदी, अशोक तिवारी, अशोक पांडेय, रणधीर गुप्ता, अमरनाथ पाल, लल्लन सिंह, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies