Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गरीब बच्चो के बीच मिठाईयां और पौधारोपण करके परमवीर ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

 गरीब बच्चो के बीच मिठाईयां और पौधारोपण करके परमवीर ने मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन 


हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


 विश्व पर्यावरण दिवस व योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्म दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत बांसगांव वार्ड नंबर 12 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष परमवीर सिंह ने आम के वृक्ष का रोपण किया तथा ग्राम सभा अम्मरपुर के गौरी खुर्द में गरीब बच्चो के बीच मिठाइयां वितरित करके मुख्यमंत्री जी जन्मदिन मनाया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षों की संख्या में कमी बढ़ती जनसंख्या के कारण बहुत तेजी से हो रही है इसलिए हम सभी लोगों को चाहिए  कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जिससे पर्यावरण संतुलित रहे और हमें पर्याप्त रूप में ऑक्सीजन मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है। बढ़ती आबादी, औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनो का अंधाधुंध इस्तेमाल से आज विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है, जिससे ग्लेशियर पिघलने से  समुद्र में जलस्तर बढ़ रहा है जिससे  तटवर्ती  क्षेत्र को डूबने की खतरा मंडरा रहा है। हमे पर्यावरण को बचाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए लोगों में पर्यावरण प्रदुषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफ़ेक्ट आदि मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम ''Only One Earth'' यानी केवल एक पृथ्वी है। इस थीम के आधार पर 'प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना' पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोज सिंह मास्टर, विपुल सिंह, आदित्य सिंह,  आकाश गुप्ता, प्रतीक सिंह, सौरभ सिंह छात्रनेता आदि लोग मौजूद थे !


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies