बिग ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आज दिनांक 24.06.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक यातायात
श्री महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में जनपद गोरखपुर के व्यापारी /उद्यमी बंधुओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराए जाने हेतु गोष्ठी आहूत की गई। उक्त गोष्ठी में व्यापारियों/उद्यमियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। गोष्ठी में कुछ व्यापारियों द्वारा यातायात व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए , तथा कुछ व्यापारियों द्वारा अपनी समस्याओं जैसे काली मंदिर तिराहे पर व शास्त्री चौक पर ट्रैफिक सिग्नल का सही दिशा व स्थान पर न लगना व बैंकिंग धोखाधड़ी तथा पीएसी गेट बिछिया से ताड़ीखाना तक रोड पर ठेला लगाने से जाम की स्थिति उत्पन्न होना समस्याओं से पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय को अवगत कराया गया उसके निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया है। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी में यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार और जनपद गोरखपुर के लगभग 30 व्यापारियों ने मीटिंग में प्रतिभाग किया।
