लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी गजेंद्र लाल श्रीवास्तव के अपहरण का मामला, एडीजी से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल व पीड़ित परिवार
अपहृत को सकुशल घर वापस लाकर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करे पुलिस— रूपेश
अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार सदमे में— मनोरमा श्रीवास्तव (पीड़ित की पत्नी)
एडीजी अखिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर से किया बात अपहृत के शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर 24 जून संत कबीर नगर खलीलाबाद लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी गजेंद्र लाल श्रीवास्तव के 22 जून को अपहरण होने से कर्मचारियों में भीषण आक्रोश है, इसी क्रम में पीड़ित परिवार के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में एडीजी गोरखपुर जोन श्री अखिल कुमार से मिलकर सारी बातें विस्तार पूर्वक बताएं मामले की गंभीरता को समझते हुए एडीजी महोदय ने संत कबीर नगर के पुलिस कप्तान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि आप शीघ्र ही अपहृत कर्मचारी को बरामद कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने का काम करें।
एडीजी से अपना दुख बयान करते समय पीड़िता रो पडी और उसने कहा कि मेरे पति के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इस बात को लेकर पूरा परिवार सदमे में है 3 दिन से शासन प्रशासन का कोई ऐसा दरवाजा नहीं बचा जिसे मैंने खटखटाया नहीं अब बड़ी उम्मीद से आपके पास आई हूं आशा है कि आप मेरे पति को बरामद करा देंगे।
यहां बताते चलें कि खलीलाबाद लोक निर्माण विभाग खंड 2 में कार्यरत कर्मचारी गजेंद्र लाल श्रीवास्तव दिनांक 22 जून 2022 को सुबह 8:00 बजे अपने घर से हेड ऑफिस गोरखपुर लिए निकले थे रास्ते में उनका कहीं अपहरण हो गया सुबह 9:30 पर जब उनकी पत्नी उनके मोबाइल नंबर 73 808 088 27 पर कॉल किया वह नंबर स्विच ऑफ था इसके बाद पूरे दिन तलाशी के बाद शाम को उनके गुमशुदगी की एफ आई आर खलीलाबाद कोतवाली में लिखाई गई लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं पीड़ित परिवार को आशंका है कि मेरे पति के साथ कोई अनहोनी घटना ना हो इसी प्रकरण को लेकर आज पीड़ित परिवार व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल एडीजी गोरखपुर जोन से मुलाकात किया।
प्रतिनिधिमंडल में श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव, बंटी श्रीवास्तव, अनूप कुमार, बृजेश कुमार, इजहार अली, मनोरमा श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार, आशीष श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
