वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कार्यवाही करते हुए वीवीआईपी ड्यूटी मे लापरवाही बरतने के आरोप मे निरीक्षक यदुनन्दन यादव नियुक्ति अपराध शाखा, उ०नि० अजय कुमार राय, आरक्षी बृजेश कुमार यादव, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार यादव, आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा, नियुक्ति थाना-गीडा, आरक्षी सुजीत यादव नियुक्ति थाना-तिवारीपुर, महिला आरक्षी अरूणिमा मिश्रा एवं महिला आरक्षी किरन चौधरी नियुक्ति थाना कैट जनपद गोरखपुर को तत्काल प्रभाव से किया गया निलम्बित
हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
दिनांक 10.06.2022 को वी०वी०आई०पी की फ्लीट एयरपोर्ट गेट में प्रवेश करते समय कुसम्ही से आने वालों वाहनों को एयरपोर्ट गेट पर ड्यूटी मे लगे इन पुलिस कर्मियों द्वारा गलत दिशा में वाहनों को छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से वाहन फ्लीट के सामने आ गई इनकी लापरवाही के कारण फ्लीट को एयरपोर्ट मुख्य गेट में प्रवेश करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा एयरपोर्ट मुख्य गेट पर लगे निरीक्षक/उ०नि० द्वारा हैण्ड सेट भी नहीं लिया गया था । अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा निरीक्षक यदुनन्दन यादव नियुक्ति अपराध शाखा, उ०नि० अजय कुमार राय, आरक्षी बृजेश कुमार यादव, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार यादव, आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा, नियुक्ति थाना-गीडा, आरक्षी सुजीत यादव नियुक्ति थाना-तिवारीपुर, महिला आरक्षी अरूणिमा मिश्रा एवं महिला आरक्षी किरन चौधरी नियुक्ति थाना कैट जनपद गोरखपुर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया । जिनके विरूद्ध विभागीय जांच आसन्न है।
