Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फ्रॉड से बचाएगी साइबर अवेयरनेस वॉल:साइबर टीम ने अपनाया अनोखा तरीका, दीवारों पर बने कार्टून और श्लोगन से पब्लिक को कर रहे अवेयर

 फ्रॉड से बचाएगी साइबर अवेयरनेस वॉल:साइबर टीम ने अपनाया अनोखा तरीका, दीवारों पर बने कार्टून और श्लोगन से पब्लिक को कर रहे अवेयर




हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर के साइबर थाने की पुलिस ने भी पब्लिक को अवेयर करने के लिए अनोखी तरकीब निकाली। 

सुरक्षा के लिहाज से पब्लिक ने डिजिटल की तरफ कदम आगे बढ़ाया। इसे देखते हुए डिजिटल हो चुकी पब्लिक को चुना लगाने के लिए अब जालसाज भी हाइटेक हो गए। आए दिन जालसाजों के शिकार लोग साइबर थानें पहुंंच रहे हैं। ऐसे में गोरखपुर के साइबर थाने की पुलिस ने भी पब्लिक को अवेयर करने के लिए अनोखी तरकीब निकाली।


यहां थानें में पब्लिक को साइबर क्राइम से परिचित कराते हुए उन्हें अवेयर करने के लिए साइबर अवेयरनेस वॉल बनाई गई है। जिसपर साइबर क्राइम, उसके तरीके और उससे बचने के उपाय लिखे गए हैं।


वॉल पेन्टिंग के जरिए वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध से बचाव के तरीके, सुझाव को प्रदर्शित किया गया है।


दीवार पर कार्टून और श्लोगन

साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज नए-नए आइडियाज लांच कर लोगों से फ्रॉड कर रहे हैं। साइबर क्राइम से आजादी की मुहिम के तहत पब्लिक को अवेयर करने के लिए दीवार पर कार्टून और श्लोगन लिखे गए हैं।


इसको साइबर अवेयरनेस वॉल का नाम दिया गया है। वॉल पेन्टिंग के जरिए वर्तमान समय में हो रहे साइबर अपराध से बचाव के तरीके, सुझाव को प्रदर्शित किया गया है। सेक्सटॉर्शन, लोन एप्लीकेशन फ्रॉड, एटीएम कार्ड फ्रॉड, कस्टमर केयर सर्च फ्रॉड और सोशल मीडिया यूज करते समय क्या सावधानियां बरतनी है, इसका जिक्र अवेयरनेस वॉल पर किया गया है।


साइबर क्राइम से आजादी की मुहिम के तहत पब्लिक को अवेयर करने के लिए दीवार पर कार्टून और श्लोगन लिखे गए हैं।

इन तरीकों से हो रही साइबर ठगी


बिजली बिल बकाया के नाम पर भेज रहे मोबाइल पर मैसेज

शार्ट टाइम लोन के लिए एप डाउन लोड कराकर हो रही ठगी

जॉब के लिए ऑफर लेटर भेजकर मांग रहे पैसे

गर्ल्स को एयर होस्टेज बनाने के लिए गर्ल्स का फिटनेस चेक कर उनकी फोटो बना कर रहे ब्लैकमेल

वाट्सएप और फेसबुक पर दोस्ती कर वीडियो कॉल करके ब्लैकमेंलिंग

लोन दिलाने के नाम एप डाउन लोड कराकर ठगी

रिमोर्ट कंट्रोल एप डाउनलोड कराकर ठगी

फर्जी शादी डॉट कॉम वेबसाइट बनाकर ठगी

ठगी का शिकार होने पर यहां करें कम्प्लेन


हेल्पलाइन नंबर - 1930

वेबसाइट पर करें शिकायत- cybercrime.gov.in

यहां पर साइबर अवेयरनेस वॉल तैयार कराई गई है।

यहां पर साइबर अवेयरनेस वॉल तैयार कराई गई है।

यहां से आती है कम्प्लेन


गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया

साइबर थानें की टीम- 22

डेली आते हैं थाने पर ठगी के केस- 6

डेली CUG नंबर पर आती है कम्प्लेन- 12

डेली आने वाली कुल कम्प्लेन की संख्या- 18

सबसे अधिक फेक लोन के केस

साइबर थाने के SSI उपेन्द्र सिंह ने बताया कि सेक्सटॉर्शन के केस पहले अधिक आ रहे थे। इधर सबसे अधिक फेक लोन के फ्रॉड के केसेज आ रहे हैं। इसमे लोन देने के नाम पर सारा डिटेल लेकर जालसाज फ्रॉड कर रहे हैं।


थाने पर डेली पब्लिक कम्प्लेन लेकर आती है। उनको अवेयर करने के लिए यहां पर साइबर अवेयरनेस वॉल तैयार कराई गई है। ये पब्लिक को सजेशन देते हुए फ्रॉड से बचने का तरीका भी बताता है।


लोन के लिए आवेदन से पहले बरतें सावधानी


भारतीय रिजर्व बैंक के पोर्टल से कंपनीकी प्रमाणिकता सत्यापित करें

लोन प्रदान करने वाले अज्ञात ऐप्स को इंस्टॉल करते वक्त सतर्कता बरतें, यह आपके गोपनीय डेटा को खतरे में डाल सकता है

दस्तावेज भुगतान जमा करने से पहले संबंधित वेबसाइट यूआरएस की प्रमाणिकता की जांच करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies