Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एक नफर चैन स्नैचर मय एक अदद लूट की चैन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व 5.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

 एक नफर चैन स्नैचर मय एक अदद लूट की चैन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व  5.5 ग्राम स्मैक के साथ  गिरफ्तार



हम भारती न्यूज से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट महोदय के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा जहर खुरानी गैंग के एक नफर अभियुक्त 1. अविनास जयसवाल उर्फ विशाल पुत्र राजेश उर्फ  राजु जयसवाल  निवासी वनगायी वनरहा  टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 23  वर्ष  के कब्जे से एक अदद चैन पिली धातु  सम्बन्धित मु0अं0सं0 467/22  धारा 392  भादवि बढोत्तरी धारा-411  व  5.5 ग्राम नशीला पाउडर स्माईक व एक अदद मो0सा0 होण्डा SP 125 बरामद करते हुए आज दिनांक 11.07.2022  समय करीब 03.10  बजे  दुध मण्डी  वहद चौकी क्षेत्र बेतियाहाता  से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 487/2022 धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


संक्षिप्त विवरण/ पूछताछ विवरण-


पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह चैन मैने दिनांक 02/07/2022 को दोपहर करीब 1.30 बजे आवास विकास कालोनी बेतियाहाता से रास्ते में जा रही एक महिला जो कि एक स्कूल की बच्ची के साथ जा रही थी उसके गले से चेन छीनी थी और बेचने की फिराक में था तथा पीली प्लास्टिक की थैली के बारे में पुछने पर बताया की इसमें स्मैक है मैं इसका सेवन करता हुं । नशे की पूर्ति के लिए मेरे द्वारा यह घटना की गयी  


गिरफ्तारी की टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी बेतियाहाता थाना कैण्ट गोरखपुर  

हे0का0 सुनील यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 का0 आनन्द कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies