हम भारती न्यूज़। मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
संभल (बहजोई )10 अगस्त 2022*
आज मा0 राज्यमंत्री श्रीमती गुलाब देवी (माध्यमिक शिक्षा) उ0प्र0 सरकार एवं जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल द्वारा इंटर मीडिएट कॉलेज बहजोई में हर घर तिरंगा "झण्डा" की रैली को फीता काटकर रैली को रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम आजादी की 75 वी वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मना रहे हैं। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक देश है हमारे देश की आजादी बहुत सारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद प्राप्त हुई है आने वाली पीढ़ी देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखें ऐसी भावना लोगों के मन में जागृत करनी है। इस बार हमारे देश में माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सप्ताह मनाया जाएगा और उन्होंने कहा कि सभी देश वासियों के अंदर देश प्रेम की भावना उजागर हो। इस अभियान में सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करें तथा अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी लोग अपने प्रतिष्ठानों अपने घरों एवं कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराएं। छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने घरों एवं आसपास के लोगों को जागरूक करें कि प्रत्येक दशा में झंडा सप्ताह के अंतर्गत झंडा लगाकर अपनी सहभागिता निभाएं
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, स्कूल प्रबंधक विकास वार्ष्णेय, प्रधानाचार्य समस्त अध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल जनपद।
