Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चकबंदी विभाग में प्राइवेट व्यक्ति किसी भी दशा में नहीं करें कार्य.... जिलाधिकारी*

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


चकबंदी विभाग में प्राइवेट  व्यक्ति किसी भी दशा में नहीं करें कार्य.... जिलाधिकारी*



विद्युत बिल की फर्जी रसीदों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश जांच के उपरांत कराई जाए संबंध के खिलाफ f.i.r.


जिस उपभोक्ता का मीटर खराब है उसने विभाग को प्रार्थना पत्र दे रखा है उसके विरुद्ध कार्रवाई संज्ञान में ना लाई जाए...... जिलाधिकारी


संभल (बहजोई) 10 अगस्त 2022


 आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी महोदय श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में किसान यूनियन के सदस्यों के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

      जिसमें किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। प्रमुख समस्या विद्युत विभाग के प्रकरण को लेकर किसानों ने अपनी समस्या विस्तार पूर्वक जिलाधिकारी महोदय को बताया जिसमें विद्युत बिल एवं विद्युत कनेक्शन को लेकर किसानों ने बताया कि विद्युत विभाग बिजली बिल के कम बकाया पर भी किसानों के कनेक्शन को काट रहा है ऐसे में जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा की ट्यूबवेल कनेक्शन बिल 20,000 से अधिक होने पर ही कनेक्शन को काटने की कार्रवाई की जाए  एवं घरेलू विद्युत कनेक्शन 10,000 से अधिक होने पर ही कनेक्शन को काटा जाए। 

       किसानों ने मीटर खराब होने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने कहा की विद्युत विभाग को मीटर खराब होने की एप्लीकेशन दे ताकि उसको संज्ञान में लेते हुए मीटर को समय से ठीक कराया जा सके। किसानों ने बताया कि एक प्रकरण में मां के नाम कनेक्शन पर बेटे के नाम एफ आई आर दर्ज कर दी गई है जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कनेक्शन की शीघ्रता से जांच कराई जाए। किसानों ने फर्जी बिल की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने बिजली विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि फर्जी रसीदें को चेक करते हुए संबंधित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराकर अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएं। 

            किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर जिलाधिकारी महोदय को बताया कि पैसा जमा कराने के उपरांत भी विद्युत विभाग से सामान प्राप्त नहीं हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन किसानों की धनराशि विभाग के लिए जमा हो गई है उन किसानों का सामान 15 दिवस के अंदर प्राप्त कराएं। एवं इस पॉइंट को अगली समीक्षा बैठक में रखा जाएगा। और जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जिसका मीटर खराब है उसने विभाग को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है उसके खिलाफ किसी भी दशा में कार्यवाही नहीं की जाए। 

      गन्ना भुगतान की समस्या को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जिस पर जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि 2021-22 सत्र को छोड़कर पुराना बकाया वीनस शुगर मिल द्वारा किसानों को भुगतान कर दिया गया है। और उन्होंने कहा कि 2021-22 का भुगतान कुछ शेष रह गया है जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि किसानों का भुगतान शीघ्र से शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। किसानों को विशेष समस्या को लेकर जैसे कि किसी के यहां शादी या बीमारी में जिला गन्ना अधिकारी की अनुमति के उपरांत भुगतान को प्राथमिकता पर रखा जाए। 

       किसानों ने चकबंदी की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने चकबंदी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धारा 9 के अंतर्गत लंबित वादों को जो कि 6 माह पुराने मामले हैं उन्हें एक अभियान चलाकर प्रत्येक दशा में निस्तारित कराएं। चकबंदी विभाग में इंतखाब की नकल को लेकर भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। चकबंदी विभाग में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्राइवेट लोगों द्वारा किसी भी दशा में कोई भी कार्य नहीं लिया जाए।

       इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल, एस ई विद्युत, उपजिलाधिकारी गुन्नौर रामकेश धामा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुन्ना लाल यादव, जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार एवं समस्त संबंधित एवं किसान यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies