Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आकांक्षा समिति ने आज शनिवार को नन्दोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़

ब्रेकिंग फिरोजाबाद

रिपोर्टर नवनीत गौतम


धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी


फिरोजाबाद/20 अगस्त

आकांक्षा समिति ने आज शनिवार को नन्दोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।



. कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी की पत्नी कृतिका प्रसाद रंजन ने दीप प्रज्जवलन एवं भगवान श्री कृष्ण जी का पूजन कर की। कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी। कार्यक्रम में ब्रोच पहनाकर सभी सदस्यों व अथितियों का स्वागत किया। समिति की अध्यक्षा  कृतिका प्रसाद रंजन द्वारा जन्माष्टमी के बारे में जानकरी देते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी व गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है।  यह एक वार्षिक हिन्दू त्यौहार है जो विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के आनन्दोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान अर्पणा दीक्षित द्वारा भजन गाया गया तथा रितु यादव द्वारा सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मटकी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अपर जिलाधिकारी की पत्नी प्रियंका द्वारा सबसे सुन्दर मटकी की सजावट की गयी। 1 मिनट गेम में डा० शोभा पाण्डेय विजयी रही । बेस्ट गोपी रितु यादव एवं मोस्ट पिंक गोपी में आस्था गयी। कार्यक्रम में आगे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रियंका सिंह द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अन्त में नन्दलाल की आरती कर भोग लगाकर समस्त सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा कृतिका प्रसाद रंजन, आरूषि मिश्रा उपाध्यक्ष विकल्प उपजिलाधिकारी व न्यायिक टूण्डला, कल्पना राजौरिया सचिव,  अंजलि अग्रवाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , प्रियंका सिंह, डा0 साधना राठौर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, सुशीला सी0डी0पी0ओ0, निर्मल प्रेमी, आशा देवी, अर्पणा दीक्षित, आस्था सिंह, डा0 शोभा पाण्डेय, नीताराज सिंह, रितु यादव, वंदना गर्ग, रेहनुमा खानम बीएमसी यूनीसेफ आदि महिलाऐं मौजूद रही ।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies