Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जे०आर० पब्लिक स्कूल, खाकी मठिया में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

 जे०आर० पब्लिक स्कूल, खाकी मठिया में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन



“अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का अनोखा संगम—प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर में निखरे बच्चों के हुनर”


बनियापुर :-- खाकी मठिया स्थित जे०आर० पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट और गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर उत्साह,अनुशासन एवं जोश के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर में छात्र-छात्राओं को स्काउट-गाइड की मूलभूत जानकारी के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।


प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को स्काउटिंग के नियम,प्रतिज्ञा,ध्वज शिष्टाचार,प्राथमिक उपचार,गांठ-बंधन,मार्च पास्ट,ड्रिल,टोली निर्माण,अनुशासन,नेतृत्व क्षमता एवं आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।साथ ही खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों के माध्यम से उनमें टीम वर्क, आत्मविश्वास और सेवा भावना का विकास किया गया।


शिविर के सफल संचालन में निर्देशक प्रमोद कुमार एवं प्राचार्या जय श्री का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। वहीं नोडल शिक्षक स्वेता शर्मा, छोटी कुमारी एवं ऋतु कुमारी ने अथक मेहनत और समर्पण के साथ पूरे शिविर को सफल बनाया।


विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और कड़ी मेहनत से यह शिविर अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक रहा, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies