अनाथ बच्चों ने कैंपियरगंज पुलिस को बांधे रक्षा सूत्र-
गोरखपुर कैम्पियरगज आजादी का अमृत महोत्सव तथा रक्षाबंधन त्यौहार के तहत थाना कैम्पियरगंज में आश्रय स्पेशल स्कूल फॉर डिसेबल्ड चिल्ड्रन संस्था के शिक्षको (शांति वन आश्रम) तथा बच्चो के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया ।
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
आपको बता दें कैंपियरगंज प्रभारी निरीक्षक तथा थाने के अधिकारी/कर्मचारीगण को अनाथ बच्चो द्वारा रक्षासूत्र बांधा गया। वही कैंपियरगंज पुलिस द्वारा सभी बच्चो को सुरक्षा प्रदान करने हेतु आस्वस्त भी किया गया वही बच्चों को चॉकलेट व टॉफी भी वितरण किया गया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कैंपियरगंज रंजीत सिंह, एस एस आई राकेश सिंह, एसआई कमलेंद्र सिंह, एसआई सुरेश यादव, अतुल तिवारी समेत दर्जनों की तादात में पुलिस बल रही मौजूद।
