मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोप में 04 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के आदेश/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना गोरखनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0स0 210/2022 धारा 147,148,149,307,504,506,34 भा0द0वि0 में नामजद 04 अभियुक्तगणो को तत्परता दिखाते हुए को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया एंव घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तंमचा 7.65 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 7.65 एम0एम0 अभियुक्त महेश यादव के पास से बरामद हुआ तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल अपाची बरामद किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संछिप्त विवरणः-दिनांक 12.08.2022 को वादी मुकदमा द्वारा सूचना दिया गया कि वे अपने मकान के गेट पर अपने भाई के साथ खड़े थे उसी समय दो मोटरसाइकिल से अभियुक्त गण आकर भद्दी-भद्दी गाली गुप्ता देने लगे मना करने पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर कर दिया गया किन्तु निशाना चूक गया तथा शोर गूल सूनकर आस पास के लोग आ गये तब अभियुक्तगण जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गये । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 210/2022 धारा 147,148,149,307,504,506,34 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया ।
संलिप्त/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.महेश यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी 307 एन साकेतपुरी कालोनी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
2.अविनाश उर्फ राज शुक्ला पुत्र नगेन्द्र शुक्ला निवासी ढेबरा बाजार पिडरी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर हाल पता साकेतपुरी कालोनी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
3. विवेक चतुर्वेदी पुत्र जगन्नाथ चतुर्वेदी निवासी ग्रीन सिटी कालोनी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
4. मंगल चौहान पुत्र सूर्यभान चौहान निवासी भाटी बिहार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर!
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 गजेन्द्र बहादुर सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
2. हे0का0 अजय नारायण सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
3. का0 राजू कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
4. का0 सुनिल कुमार यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
5. का0 सूर्यदीप कुशवाहा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
6. का0 कृष्ण कुमार गौड़ थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
7. का0 विनित कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
8. का0 ओमकार सिंह यादव थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ।
