850 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद के अपराध एवं अपराधियो, अवैध शस्त्र, अवैध शराब की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज गोरखपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गीडा के कुशल निर्देशन में उ0नि0 बैजनाथ बिन्द चौकी प्रभारी पिपरौली मय हमराह कां0 आशीष वर्मा, कां0 माधव मुरारी थाना गीडा जनपद गोरखपुर द्वारा मुखबीर की सूचना पर एक अभियुक्त रामरक्षा पुत्र कोमल राजभर निवासी कोरियाभार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को कुल 850 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं!
गिरफ्तार करने वाली टींम-
1. उ0नि0 बैजनाथ बिन्द थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. का0 आशीष वर्मा थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. का0 माधव मुरारी थाना गीडा जनपद गोरखपुर
