3.550 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद गोरखपुर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण मे प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना रामगढ़ताल के कुशल नेतृत्व में मय चौकी प्रभारी आजादनगर उ0नि0 पुरूषोत्तम आनन्द सिंह मय टीम के द्वारा अनुज आर्या पुत्र श्री रामचन्द्र प्रसाद निवासी बेतियाहाता हरिजन बस्ती थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर हाल पता पथरा थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को 3.550 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अनुज आर्या उपरोक्त के विरुद्ध थाना रामगढताल पर मु0अ0सं0 569/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रहा है!
गिरफ्तारी बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 श्री पुरूषोत्तम आनन्द सिंह थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 श्री उ0नि0 हरिप्रकाश यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
4. हे0का0 ज्ञानधारी पाल थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
5. हे0का0 सर्वजीत यादव थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर
6. का0 पवन कुमार थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर