Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

एसएसबी के जवानों ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस

 एसएसबी के जवानों ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सेक्टर मुख्यालय प्रांगण गोरखपुर में द्वितीय कमान अधिकारी श्री जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व मे सेक्टर मुख्यालय के अधिकारियों एव जवानों ने पुलिस स्मृति दिवस मनाया। सशस्त्र सीमा बल सेक्टर गोरखपुर के द्वितीय कमान अधिकारी श्री जयप्रकाश कुमार, ने स्मृति चिन्ह पर पुष्प चक्र अर्पित किया और शहीदों को को याद करते हुए मौन धारण कराया तथा सलामी देते हुए राष्ट्रीय झंडे को आधा झुकाया गया। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन उन शहीदों को याद करने का है, जब 21 अक्टूबर 1959 के दिन हॅाट स्प्रिंग, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में चीन सीमा पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्हीं की याद में यह पुलिस स्मृति दिवस हर साल मनाया जाता है।

इसी दौरान  पुलिस सेवा के दौरान अपनी प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में शोक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।  उन्होंने कहा कि पूरे देश की सभी पुलिस सेवाओं के लगभग 33000 से ज्यादा पुलिसकर्मी आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी करते हुए एवं अपराधियों से लोहा लेते हुए शहीद हो चुके हैं। इनकी शहादत को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से उप कमांडेंट सुहेल आलम, उप कमांडेंट विनय कुमार, उप कमांडेंट मुराली लाल, सहायक कमांडेंट गजेंद्र सिंह, निरीक्षक अनुज कुमार एवम क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के सभी बल कर्मी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies