Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया जनमानस को जागरूक,जनता से माँगा सहयोग

 पुलिस अधीक्षक यातायात ने किया जनमानस को जागरूक,जनता से माँगा सहयोग



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर जिला ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


आज दिनांक 21.10.2022 को पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत लोगों को जागरूक करने के लिए पैदल मार्च करके शहर के प्रमुख चौराहों जैसे गणेश चौराहा से कचहरी चौराहा से होते हुए गोलघर से विजय चौक से होते हुए अग्रसेन तिराहा तक सड़क किनारे खड़े दोपहिया चार पहिया वाहनों को लाउड हैलर के माध्यम से अलाउंस करके सड़क किनारे से हटवाकर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया गया और आम जनमानस से अपील की गई कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में कहीं भी जाम की स्थिति ना उत्पन्न होने पाए जिसके लिए आप लोग सड़क किनारे कोई भी दोपहिया और चार पहिया वाहन को खड़ा ना करके निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें और गोरखपुर को यातायात व्यवस्था को मॉडल के रूप में बनाने के लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें । इस दौरान यातायात निरीक्षक  मनोज राय, यातायात निरीक्षक अजीत कुमार पाण्डेय और यातायात उ0नि0  रामवृक्ष यादव, यातायात उ0नि0 इंदल कुमार,यातायात उ0नि0 नरेंद पाल ,यातायात उ0नि0 विनीत यादव आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies