Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुनरीक्षण अभियान जनपद में चलाया जा रहा है 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक चलेगा।तथा इसके बीच में विशेष अभियान जोकि 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर एवं 4 दिसंबर को चलाया जाएगा।

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर



संभल (बहजोई) 9 नवंबर 2022*


    आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं समस्त निर्वाचक राष्ट्रीयकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक राष्ट्रीयकरण अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।


   जिसमें अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान जनपद में चलाया जा रहा है 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है यह अभियान 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक चलेगा।तथा इसके बीच में विशेष अभियान जोकि 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर एवं 4 दिसंबर को चलाया जाएगा। 26 दिसंबर को जो दावे एवं आपत्तियां आएंगीं उनका निराकरण करते हुए अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को कराया जाएगा। 

      अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय रहते हुए कार्य को गति से किया जाए। 

   अपर जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बी एल ए  नियुक्त करने के लिए अनुरोध किया एवं कहा कि बी एल ए एवं बीएलओ आपस में समन्वय स्थापित करते हुए शुद्ध सूची तैयार करवाएं।  शुद्ध सूची के माध्यम से ही चुनाव सही एवं निष्पक्ष हो पाता है। इसके उपरांत समस्त राजनीतिक दलों से सुझाव प्राप्त किए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संबंधित उप जिलाधिकारी को सूचित करें। ताकि समय रहते हुए उस समस्या का समाधान किया जा सके। 

  अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बूथ पर बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारी समय से प्रत्येक दशा में उपस्थित रहे ताकि कार्य में गति आ सके। 


इस अवसर पर ओमवीर सिंह खड़ग बंशी जिला अध्यक्ष भाजपा, महामंत्री भाजपा कमल वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी असगर अंसारी, महामंत्री समाजवादी पार्टी एवं अन्य दलों के जनप्रतिनिधि समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies