Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनता दर्शन में ज़िलाधिकारी मनीष बंसल ने की सुनवाई* अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

 हम भारती न्यूज़

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह

संभल से खास खबर


जनता दर्शन में ज़िलाधिकारी मनीष बंसल ने की सुनवाई*


अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश



ग्राम प्रधान धनैटा सोतीपुरा के सफ़ाई कर्मचारी को प्रधान की शिकायत पर जाँच करा कर दो घंटे के भीतर किया निलम्बित


कहा स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।


आज  जन सुनवाई के दौरान धनैटा सोतिपुरा की ग्राम प्रधान ने शिकायत की कि सफ़ाई कर्मचारी संजू ६ माह से अपना कार्य नहीं कर रही है जिससे गाँव में गंदगी फैली है। ज़िलाधिकारी ने तत्काल तहसील से कर्मी भेज कर शिकायत का सत्यापन कराया और शिकायत सही पाने पर सफ़ाई कर्मी को निलम्बित करने के आदेश कर दिए और ए॰डी॰ओ॰ पंचायत को चेतावनी भी जारी की है। जिलाधिकारी ने कहा कि गाँव में सफ़ाई समय से होनी चाहिए और इसमें किसी लापरवाही  को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अन्य सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि तहसील स्तर की शिकायत का निस्तारण तहसील पर ही होना चाहिए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies