हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी की पहल पर सोत नदी का जनपद में हो रहा है पुनरुद्धार*
विकासखंड बहजोई के ग्राम भरतरा में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सोत नदी पर मनरेगा द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
जनपद में फिर से कलकल करते हुए बहेगी सोत नदी
किसानों को होगा भरपूर लाभ, भूमि का बढ़ेगा जलस्तर
संभल (बहजोई) 17 दिसंबर 2022
जिलाधिकारी मनीष बंसल की पहल पर जनपद में फिर से जीवनदायिनी सोत नदी कलकल करते हुए बहेगी। जिलाधिकारी सोत नदी को पुनर्जीवन प्रदान करने में महती भूमिका निभा रहे हैं।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने विकासखंड बहजोई के ग्राम पंचायत भरतरा में जीवनदायिनी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण भी किया तथा कार्य की गति से करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य सही किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नदी को और गहरा एवं सही ढलान किया जाए तथा लेवलर के माध्यम से समतलीकरण का कार्य गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। और जिलाधिकारी ने कहा कि सोत नदी में हर 25 मीटर पर एक मुकाम छोड़ा जाए तथा सोत नदी की पटरी के नीचे हर 500 मीटर पर दो सीमेंट वाले पाइप डाले जाएं ताकि खेतों में बारिश से भरा पानी आसानी से नदी में जा सके। साथ ही नवनिर्मित पटरी पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
डीसी मनरेगा बलवंत सिंह ने बताया कि सोत नदी जनपद के 5 विकासखंड असमोली ,संभल, पवासा, बहजोई, बनियाखेड़ा, से होकर गुजरती है तथा इसमें असमोली के 09 गांव,संभल के 11 गांव पवांसा के 18 गांव तथा बनियाखेड़ा के 9 गांवों एवं बहजोई के 4 गांव शामिल हैं ।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इससे जनपद के मनरेगा श्रमिकों को रोज़गार के अवसर बढेंगे तथा सोत नदी के पुनरुद्धार से जिस क्षेत्र से नदी गुजरेगी उस क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के साधन उपलब्ध होंगे जिससे किसानों की आय में बढोत्तरी होगी एवं भूमि का जलस्तर भी बढेगा तथा जनपद की सूरत में भी बदलाव होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी पवांसा रिजवान हुसैन, खंड विकास अधिकारी बहजोई प्रेमपाल सिंह, एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
