हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन*
वीएचएनडी सत्र पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री वजन मशीन लेकर प्रत्येक दशा में रहें उपस्थित..... जिलाधिकारी
संभल (बहजोई) 16 दिसंबर 2022
आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।
जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, पोषण अभियान एवं पोषण ट्रैकर आदि बंधुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रत्येक बिंदु के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमें एनआरसी की प्रगति संतोषजनक पाई गई।
कन्या सुमंगला योजना की प्रगति में कमी पाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की रजपुरा एवं बनिया खेड़ा को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कार्य में गति लाई जाए।
पोषण ट्रैकर एवं आधार फीडिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसमें उन्होंने कहा कि आधार फीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत कराया जाए वजन मशीन की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह वजन की प्रगति को सुनिश्चित किया जाए। और उन्होंने कहा कि वीएचएनडी सत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री वजन मशीन लेकर प्रत्येक दशा में उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त सीडीपीओ अपने अपने क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों पर बन रही पेंटिंग के कार्य का सत्यापन करते हुए प्रमाण पत्र देना सुनिश्चित करें। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों पर फर्नीचर आदि सामान आ चुका है उसका भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ट्रेनिंग चल रही है उनमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक दशा में उपस्थित हो एवं वीएचएनडी सत्र पर वजन मशीन लेकर प्रत्येक दशा में उपस्थित रहें इसको भी सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, समस्त सीडीपीओ और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।
