दहेज हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्ग दर्शन मे तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 अवधेश चन्द्र मिश्र मय हमराहियान के द्वारा थाना गोरखनाथ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 391/2022 धारा 498ए,304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त मक्खन लाल गुप्ता पुत्र स्व0 रामसूरत गुप्ता व अभियुक्ता शकुन्तला गुप्ता पत्नी मक्खन लाल गुप्ता निवासीगण सुमेर सागर जटेपुर दक्षिणी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अवधेश चन्द्र मिश्र थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर
2. का0 आशीष मौर्या थाना गोरखनाथ गोरखपुर
3. म0का0 रोशनी पाण्डेय थाना गोरखनाथ गोरखपुर
4. म0का0 श्वाति सिंह थाना गोरखनाथ गोरखपुर