टैंकर से तेल चोरी कर बेचने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से माल बरामद
हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में,वरि0उ0नि0 थाना चौरी चौरा के नेतृत्व में, उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर टैंकर के 02 चालक 1. मिट्ठू लाल उर्फ प्रवीन पुत्र स्व0 विन्ध्यांचल निवासी देवकुआ थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया व 2. उपेन्द्र कुमार पुत्र रामकेवल निवासी शिवपुर भरटोलिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया जो चोरी से डीजल व पेट्रोल निकालकर कुछ अनिधकृत लोगो को जो तेल के धंधे में शामिल है को बेचते समय गिरफ्तार किया गया तथा मौके से तीन अदद टैंकर व लगभग 200 लीटर ज्वलनशील डीजल – पेट्रोल व टैंकर से तेल निकाले जाने के संसाधन तथा प्लास्टिक के छोटे बङे ड्रम व एक अदद बोलेरो ,एक अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 404/2023 धारा 41,411,413,414,420,467,468,120बी भादवि पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –
1. उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी थाना चौरी चौरा, गोरखपुर
2. उ0नि0 जयप्रकाश त्रिपाठी थाना चौरी चौरा गोरखपुर
3. उ0नि0 सुशील कुमार थाना चौरी चौरा गोरखपुर
4. का0 मिथिलेश कुमार यादव थाना चौरी चौरा गोरखपुर
5. का0 रामचन्द्र यादव थाना चौरी चौरा गोरखपुर
6. का0 प्रेम कुमार उपाध्याय थाना चौरी चौरा गोरखपुर
7. का0 धीरेन्द्र कुमार यादव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
