हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
आज दिनांक 30.08.2023 को शाम 4.30 बजे न्यायालय सम्भल स्थित चंदौसी मुख्यालय पर माननीय जनपद न्यायाधीश।
/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कमलेश कच्छल के दिशा-निर्देश में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें आगामी 09/09/2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण पर बल दिया गया। जिसमें प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मयंक त्रिपाठी-II सम्भल स्थित चन्दौसी, श्री अमित बिश्नोई एल○डी○एम○ सम्भल, श्री नितिन कुमार सैनी, शाखा प्रबंधक प्रथमा बैंक सम्भल, श्री वैभव शर्मा शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक, सम्भल, श्री देवव्रत सहायक प्रबंधक इंडियन बैंक सम्भल, श्री पराग गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक, सम्भल स्थित चन्दौसी उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव श्री मयंक त्रिपाठी-II द्वारा दी गयी।
