हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
युवती से मोबाइल झपट कर भाग रहे उचक्कों की दूसरी बाइक से हुई टक्कर, दोनों घायल
छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसवारा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को युवती से मोबाइल झपट कर भाग रहे बाइक सवार उचक्कों की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में राहगीर और उचक्के दोनों घायल हो गये। भैंसवारा से एक युवती गड़खा की तरफ़ आ रही थी तभी तीन की संख्या में बाइक सवार उचक्के युवती का मोबाइल झपट कर भागने लगे। इसीदौरान उनकी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। युवती के शोर मचाने पर पुलिस की गश्ती गाड़ी वहां पहुँच गई। पुलिस को देखकर उचक्के दुर्घटनाग्रस्त बाइक को छोड़कर पैदल ही फ़रार हो गये।
