Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

गोरखपुर पुलिस ने जिला प्रशासन के देखरेख में भूमाफियाओं के एक अरब 7 करोड रुपए के अवैध संपत्ति को किया सीज

 गोरखपुर पुलिस ने जिला प्रशासन के देखरेख में भूमाफियाओं के एक अरब 7 करोड रुपए के अवैध संपत्ति को किया सीज



हम भारती न्यूज़ से गोरखपुर मण्डल ब्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर गैंग बनाकर लोगों से जमीन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले भू माफिया गैंगस्टर के अरबो की संपत्ति को जिला प्रशासन की देखरेख में पुलिस ने किया कुर्क।आपको बतादे की एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही में पुलिस और जिला प्रशासन की देखरेख में भू माफिया गैंगस्टर के वांछित आरोपियों के एक अरब 7 करोड रुपए के संपत्ति को जिला प्रशासन की देखरेख में पुलिस ने किया कुर्क।इस मौके पर एसपी सिटी ने बताया कि एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही में आज आशीर्वाद मैरेज लॉन सहित कुल 11 प्रॉपर्टीज को आज सीज किया गया है।यह कार्रवाई धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत की गई हैं।अभियुक्तगण कमलेश यादव पुत्र रामकेवल यादव निवासी बहरामपुर थाना एम्स व दीनानाथ प्रजापति पुत्र मोहन निवासी कुसमी बाजार थाना एम्स और मनोज कुमार पुत्र सुदर्शन यादव निवासी रक्षवापार थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर द्वारा भोले भाले लोगों को फंसा कर उन्हें जमीन दिलाने के नाम पर पैसे लेकर उन्हें जमीन पर कब्जा नही जाता था।यह लोग  फर्जी तरिके से जमीनों का बैनामा करके लोगो से ठगी करते है।साथ ही सरकारी जमीनो पर भी कब्जा करने का काम करते हैं।यह गैंग 

भोले भाले लोगों को जमीन के नाम पर ठगने का काम करते हैं। एम्स थाने में इन लोगों के खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज हैं।साथ ही गोरखपुर जनपद के अन्य थाना क्षेत्र में भी इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।आज आशीर्वाद मैरिज लॉन सहित इनके 11 प्रापर्टीयो को सीज किया गया है।आशीर्वाद मैरेज लॉन दीनानाथ प्रजापति ने अपनी पत्नी अर्चना सागर के नाम बैनामा कराया था जिस पर अपराध से अर्जित धन से मैरिज लॉन व हॉस्टल के पक्के भवन का निर्माण कराया गया है।इसके अलावा कुल 11 प्रॉपर्टीज को आज सीज किया गया है। जिसकी कुल कीमत लगभग एक अरब सात करोड रुपए है।आगे भी पुलिस की या कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies