Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बिहार में युवा लड़के आज स्मैक और ड्रग्स का कर रहे हैं नशा, ये स्थिति बिहार में पहले कभी नहीं थी: प्रशांत किशोर

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


बिहार में युवा लड़के आज स्मैक और ड्रग्स का कर रहे हैं नशा, ये स्थिति बिहार में पहले कभी नहीं थी: प्रशांत किशोर



छपरा: छपरा में नशेड़ी युवक ने चाकूबाजी कर तीन लोगों को घायल कर दिया है, जिसमें एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब के अवैध व्यापार पर सरकार पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में युवा लड़कों के साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं। शराबबंदी से करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। बिहार में दो उद्योगों की बात हर कोई कर रहा है। एक है शराब माफिया और दूसरा है बालू माफिया। जहां चले जाइए, आप देखेंगे कि इस सरकार ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को पैदा किया है। शराबबंदी के नाम पर शराब की दुकानें बंद कर दी, लेकिन घर-घर होम डिलीवरी चालू कर दी है। मोटरसाइकिल लेकर शराब के इस कारोबार में नए लड़के, युवा के साथ-साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं। कई गांवों के लोग मुझसे बताते हैं कि लड़कियां भी इस अवैध कारोबार में लगी हुई हैं। 


बिहार में शराब माफिया के साथ बालू माफिया हैं काफी ताकतवर: प्रशांत किशोर


प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के गांव-गांव में एक और नई समस्या शुरू हो गई है। जब लोगों को शराब नहीं मिल रही है, तो लोग अलग-अलग प्रकार का नशा कर रहे हैं। कोई स्मैक खा रहा है, तो कोई ड्रग्स ले रहा है। ये स्थिति पहले बिहार में नहीं थी। शराब माफिया के साथ बालू माफिया बिहार में काफी ताकतवर हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies