Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व जन मानस में जागरूकता फैलाने हेतु यातायात माह-नवम्बर 2023 का शुभारंभ “यातायात जागरुकता पैदल रैली” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया ।

 प्रयागराज से  हम भारती न्यूज़ विनय गुप्ता शकील खान की रिपोर्टिंग 

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज द्वारा नवसृजित साइबर क्राइम थाना कौशाम्बी का उद्घाटन किया गया





सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व जन मानस में जागरूकता फैलाने हेतु यातायात माह-नवम्बर 2023 का शुभारंभ “यातायात जागरुकता पैदल रैली” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया ।

सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित  किया गया।

आज दिनांक 01.11.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज भानु भास्कर द्वारा जनपद कौशाम्बी भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम मंझनपुर थाना परिसर में गार्द सलामी ग्रहण की गयी साथ ही निरीक्षण कर टर्नआउट चेक किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज श्री चन्द्र प्रकाश व जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री सुजीत कुमार के साथ थाना मंझनपुर परिसर स्थित नवसृजित साइबर क्राइम थाना कौशाम्बी का अपने कर कमलों द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया तथा साइबर थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण व परिसर का भ्रमण किया गया । साथ ही साइबर अपराध से सम्बन्धित अपराधों के बारे में बताया व जागरूक किया गया और गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही साइबर हेल्प लाईन नंबर 1930 व www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारी दी गई, जिस पर तत्काल कॉल व वेबसाइट में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने के बारे में जानकारी प्रदान की गई जिससे आम जनमानस साइबर फ्राँड से बच सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

 तत्पश्चात एडीजी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व जन मानस में जागरूकता फैलाने हेतु यातायात माह-नवम्बर 2023 का शुभारंभ “यातायात जागरुकता पैदल रैली” को हरी झण्डी दिखाकर कस्बा मंझनपुर के लिए रवाना कर किया गया । जिसमें मुख्य रूप से चन्द्र प्रकाश पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज, सुजीत कुमार जिलाधिकारी कौशाम्बी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व  समर बहादुर अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी उपस्थित रहें । रैली में दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज ओसा व महामाया डिग्री कॉलेज मंझनपुर के छात्र/छत्राओं एवं आखण्ड हिन्द फौज के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया । रैली मे प्रतिभागी समस्त छात्रों एवम स्थानीय पुलिस/यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता से संबंधी फ्लेक्सी लेकर आखण्ड हिन्द फौज बैण्ड के साथ थाना मंझनपुर से कस्बा मंझनपुर से होते हुए डायट मैदान में रैली का समापन किया गया । 

यातायात जागरुकता के क्रम में थाना मंझनपुर परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं, गणमान्य व्यक्तियों एवं सम्मानित पत्रकार बन्धुओं को सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कराने हेतु लोगों को हेलमेट पहनने, सेफ्टी बेल्ट लगाने हेतु प्रेरित करते हुए सावधानी पूर्वक रोड पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने हेतु सुझाव दिया गया एवं रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरुक किया गया  तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुक रहकर उनका पालन करने की अपेक्षा की गयी । एडीजी द्वारा बताया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा हैं  इस दौरान पुलिस, एआरटीओं, नगर पालिका, पुलिस पेंसनर, भूतपूर्व सैनिक व अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे ।

तत्पश्चात एडीजी द्वारा पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज की उपस्थिति में थाना मंझनपुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना मंझनपुर के डिजिटल वाल/सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम को चेक किया गया व महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की  समीक्षा की गयी । साथ ही थाना मंझनपुर में रखे अभिलेखों को चेक किया गया ।  

तत्पश्चात एडीजी द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आये ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी की गयी । महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को बताया गया कि उनके क्षेत्र में घटित होने वाली अपराधिक गतिविधियो, भूमि विवाद, पूर्व की रंजिश व आगामी त्यौहार से सम्बन्धित कोई सूचना या अन्य किसी भी प्रकार की घटना संबंधित सूचना से तत्काल प्रभारी निरीक्षक/चौकी प्रभारी/ बीट पुलिस अधिकारी को अवगत कराए । जिससे पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त का विधिक निस्तारण किया जा सके । कई बार ऐसा देखा गया है कि छोटी घटनाओं की समय से सूचना हो जाने के कारण व उसके निस्तारण से बड़ी घटनायें होने से रोका जा सकता है । इसके साथ ही शासन द्वारा ग्राम प्रहरी को उपलब्ध करायी गई सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी दी गयी एवं बेहतर कार्य करने वाले 05 ग्राम प्रहरियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व अन्य ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया । इसके अतिरिक्त ग्राम ग्राम प्रहरियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त करके उनके विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies