हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत मेगा इवेन्ट ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ पारस्परिक संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
सम्भल बहजोई 23 नवंबर 2023
आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित करने हेतु जिलाधिकारी, सम्भल की अध्यक्षता में मेगा इवेन्ट ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों से आई महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों से छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण, घरेलू हिंसा कन्या भू्रण हत्या, दहेज उत्पीड़न एवं स्वावलम्बन इत्यादि के सम्बन्ध में सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं विचारों को सुना गया। महिलाओं व बालिकाओं ने खुलकर जिलाधिकारी से विभिन्न बिन्दुओं पर अपने विचार रखे। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समाज में जब महिलाएं एवं बालिकाएं जागरूक होंगी तो वह खुद को विकसित करने के साथ ही समाज व क्षेत्र के विकास में भी हिस्सेदारी कर सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान छात्राएं रेखा, उर्वशी ठाकुर, शिवी वाष्र्णेय, निकीता यादव, अनुशा शर्मा तथा तौफीक जेहरा, रूबी चैधरी, कामिनी शर्मा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एवं अन्य विभागों की महिला कार्मिकों के द्वारा जिलाधिकारी महोदय से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या व छेड़-छाड़ के मुद्दों पर अनेकों प्रकार के प्रश्न पूछे गए, जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रश्नों का उत्तर विस्तार से दिया गया व साथ ही बताया गया कि इस प्रकार की समस्याओं व समाज में हो रही कुरीतियों के प्रति आवाज उठाते हुए समस्या का समाधान किया जा सकता है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत छात्राओं को जागरूक करने हेतु विद्यालयों में विभिन्न प्रकार के अभियान/कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण से सम्बन्धित चल रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं व बालिकाएं कार्यक्रम में हुए संवाद एवं विचारों से अपने परिवारजनों एवं अन्य मित्रजनों इत्यादि से साझा कर उनको महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्बन्ध में एक सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु व अपने-अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में समस्त महिला कार्मिकों एवं स्कूली बालिकाओं का संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी एकान्शु वशिष्ठ, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्वेता भटनागर, कनिष्ठ सहायक नासिर अली, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता आरती त्रिवेदी, केसवर्कर बबिता, पैरामेडिकल नर्स ब्रिजेश कुमारी, एवं अन्य स्टाॅफ उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।