चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल बरामद
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना झंगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में उ0नि0 आशुतोष कुमार राय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 28/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त हरीश सिंह पुत्र रामविष्णु सिंह निवासी डहरौली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया को चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गयी है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 आशुतोष कुमार राय चौकी प्रभारी मोतीराम अड्डा थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
2. का0 सूर्य प्रकाश पाण्डेय थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
