दो नफर वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार
हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव
गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बाँसगाव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष बेलीपार व थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व में मय संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना गगहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त 1.छोटे लाल पुत्र कन्हई निवासी ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर 2. मोहन पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम आनन्द सिह थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर
2. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
