Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचित स्टाम्प तैयार कर प्रतिरूपण द्वारा अवैध मुहर का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

 कूटरचित स्टाम्प तैयार कर प्रतिरूपण द्वारा अवैध मुहर का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार 



हम भारती न्यूज से गोरखपुर मण्डल व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर थाना कैण्ट  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु एक विशेष टीम(SIT) का गठन किया गया जिसमें निरी0 नवीन कुमार मिश्रा, उ0नि0 शेष कुमार शर्मा व उ0नि0 रुद्र प्रताप मय पुलिस टीम द्वारा थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2024 धारा 258/259/260/419/420/467/468/471/120 (बी) भादवि0 से संबंधित अभियुक्त रविदत्त मिश्रा पुत्र स्व0 रमाशंकर मिश्रा निवासी जगन्नाथपुर वार्ड नं 63 थाना कोतवाली शहर पैत्रक गाँव किशन गौरी थाना कोठी भार जनपद महराजगंज  को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

बताते चलें कि एक प्रकरण में मा0 न्यायालय में सिविल सूट सं0 10/21 दाखिल किया गया था । जिसमें कोर्ट फीस के रूप में 53,128 रूपये का स्टाम्प लगाया गया था । मुकदमें में मेरिट के आधार पर निस्तारण होने पर कोर्ट फीस वापस नहीं होती है । अभियुक्त द्वारा इसी बात का फायदा उठाने के उद्देश्य से उक्त कूटरचित स्टाम्प विक्रय किया गया था, चूँकि उक्त वाद में सुलह समझौता के आधार पर मुकदमें का निस्तारण लोक अदालत में हुआ था, अतः स्टाम्प वापसी हेतु आवेदन कोषागार कार्यालय गोरखपुर में किया गया । उक्त कूटरचित स्टाम्प सदर तहसील गोरखपुर के कोषागार से जारी न होने के कारण उसकी जाँच भारतीय प्रतिभूति मुद्रणालय नासिक प्रयोगशाला से कराई गयी तो 05-05 हजार के दस स्टाम्प (कुल 50  हजार)  कूटरचित पाया गया । जिसके संबंध में उपनिबंधक प्रथम सदर तहसील गोरखपुर द्वारा के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त रवि दत्त मिश्रा द्वारा कूटरचित स्टाम्प प्राप्त कर दूसरे स्टाम्प वेण्डर की मुहर लगाकर विक्रय किया गया था । अभियुक्त रवि दत्त मिश्रा द्वारा फर्जी स्टाम्प व टिकट को गलत तरीके से प्राप्त कर काफी वर्षों से विक्रय किया जा रहा था । जिसके के संबंध में वर्ष 2016 में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । जमानत पर छुटने के उपरान्त अभियुक्त रवि दत्त  पुनः उक्त अपराध में संलिप्त होकर वृहद स्तर पर फर्जी स्टाम्पों का विक्रय कर रहा था । उक्त अपराध में अन्य लोगों के संलिप्तता प्रकाश में आई रही है संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विवेचना प्रचलित है ।  


गिरफ्तारी की टीम-


1. निरीक्षक नवीन कुमार मिश्रा एस.आई.टी. प्रभारी कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 शेष कुमार शर्मा चौकी प्रभारी गोलघर थाना कैंट जनपद गोरखपुर 

3. उ0नि0 रुद्र प्रताप पुलिस लाईन जनपद गोरखपुर 

4. आरक्षी संदीप थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies